Big News : BJP विधायक महेश नेगी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पूछताछ में महिला ने खोले कई राज! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP विधायक महेश नेगी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पूछताछ में महिला ने खोले कई राज!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP MLA DWARAHAT

BJP MLA DWARAHAT

देहरादून : अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विधानसभा सीट से विधायक महेश नेगी की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने अब तक महेश नेगी से पूछताछ की थी। आज पुलिस ने आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने कई राज खोले। माना जा रहा है कि इससे भाजपा विधायक की दिक्कतें और बढ़ सकती है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने महिला से पूछाताछ में महिला से विधायक से जुड़ा हर सवाल पूछा। बताया जा रहा है कि उनसे विधायक के संपर्क में आने से लेकर अब तक कब, कहां, किन-किन जगहों पर और कितनी बार मिली, इन सभी बातों को पूछा गया है। महिला ने विधायक से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया और कई राज उगले।

जानकारी के अनुसार महिला ने फिर से अपने आरोप दोहराए हैं। उसने फिर से विधायक महेश नेगी पर शारीरिक शोषण करने और उसकी बेटी का पिता होने का आरोप लगाया है। महिला से उसके पति के साथ उसके संबंधों को लेकर भी सवाल किए गए। यह भी कहा जा रहा है कि पूरे मामले में विधायक के बेटे से भी पूछताछ की जा सकती है। विधायक की पत्नी ने ही पुलिस को यह जानकारी दी थी कि महिला और विधायक के बेटे के बीच भी बात हुई थी। हालांकि पुलिस अधिकारीयों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Share This Article