Udham Singh Nagar : उत्तराखंड में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ayodhaya ram mandir

ayodhaya ram mandirउधमसिंग नगर : उधमसिंह नगर समेत उत्तराखंड के कई जिलों में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन पुलिस थाने-कोतवाली में दुष्कर्म के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकतर पीड़ित नबालिग बच्चियां हैं। बात करें उधमसिंह नगर की तो इस जिले में भी दुष्कर्म के मामलों का ग्राफ तेजी से बड़ा है और शिकार बच्चियां हुई हैं। उधमसिंह नगर के गदरपुर में महिला हिंसा के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां लॉकडाउन के बाद भी महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में कमी नहीं आ पाई है। वहीं पुलिस भी आरोपियों की धड़पकड़ और कार्रवाई करने में लगी है लेकिन अपराधी सुधरने का नाम नहीं लेते हैं

ताजा मामला गदरपुर से ही है। जहां रेप के आरोपी को गदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्यादा जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि गदरपुर के निकटवर्ती गांव की एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया है। महिला की तहरीर पर जांच की गई और आज बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जाएगा और इस प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ गदरपुर पुलिस कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।
Share This Article