Dehradun : उत्तराखंड : किशोरियों-महिलाओं को संक्रमण से बचाने की पंजाबी महासभा संस्था की बड़ी पहल, सेनेटरी पैड भेंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : किशोरियों-महिलाओं को संक्रमण से बचाने की पंजाबी महासभा संस्था की बड़ी पहल, सेनेटरी पैड भेंट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BABY RANI MAURYA

BABY RANI MAURYAदेहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में अखिल भारतीय पंजाबी महासभा संस्था के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। संस्था द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के उपयोगार्थ 5000 सेनेटरी पैड भेंट किए गये। यह पैड जिला प्रशासन के माध्यम से जरूरत मंद ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के मध्य वितरित करवाये जायेंगे। यह पैड भारतीय जन औषधि परियोेजना द्वारा बनाये गये हैं।

राज्यपाल मौर्य ने पंजाबी महासभा संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की चिन्ता करना महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने परिवार एवं समाज की धुरी होती है। उन्हें शारीरिक स्वच्छता एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाना बहुत आवश्यक है। महिलाओं एवं किशोरियों में आधुनिक खान-पान एवं जीवन शैली के कारण कई समस्याएँ जन्म ले रही हैं, जिनसे कुपोषण, एनीमिया, विटामिन बी एवं डी की कमी आदि सम्मिलित हैं। राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं को किशोरावस्था से ही उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है।

इस प्रतिनिधि मण्डल में पंजाबी महासभा संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा एवं संगठन मंत्री राजीव सच्चर सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article