Udham Singh Nagar : सितारगंज : 6 बीघा जमीन और धान लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सितारगंज : 6 बीघा जमीन और धान लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

सितारगंज में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष के धान लगाने पर दूसरे पक्ष के रोके जाने पर व एक पक्ष द्वारा फायर करने को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया और फायर करने वाले पक्ष से अवैध तमंचा भी बरामद किया है। दोनों पक्षों को जेल भेज दिया है।

सितारगंज दो पक्षों के बीच पिछले लंबे समय से 6 बीघा जमीन का जमीनी विवाद चल रहा था।जिसमे धान लगाने को लेकर फिर विवाद हो गया।
वहीं कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि लगभग 6 बीघा जमीन जो इकबाल सिंह के नाम पुरानी वसीयत है और त्रिलोक सिंह के नाम नामजद है तथा दाखिल खारिज भी है। इन दोनों पक्षों का कोर्ट में भी केस चल रहा है। दोनों धान लगा रहे थे कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धान लगाने से रोका जिसपर कथित तौर पर त्रिलोक सिंह पक्ष की ओर से सतनाम सिंह द्वारा अवैध तमंचे से फायर किया गया जो कि सतनाम सिंह से अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया है।और दोनों पक्षों को जेल भेजा जा रहा है।
Share This Article