National : मशूहर टिकटॉक स्टार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन-लैपटॉप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मशूहर टिकटॉक स्टार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन-लैपटॉप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

सुशांत के बाद 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने अपने दिल्ली के गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को जैसे ही यह खबर फैली उनके फैंस में शोक की लहर दौड गई। उनके फैंस उनकी वीडियो अपलोड कर उनको याद कर रहे हैं। हालांकि खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कब्जे में लिया फोन-लैपटॉप

पुलिस के मुताबिक, सिया कक्कड़ परिवार के साथ गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक में रहती थी। परिवार में दादा, माता-पिता औऱ एक भाई और बहन हैं। पुलिस को बुधवार रात 9:30 बजे एक अस्पताल से सिया के खुदकुशी की सूचना मिली। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा। रात में ही सिया के मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिए। फिलहाल कमरे को बंद कर दिया गया है।

खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर से की थी बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि बातचीत में सिया बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने वीडियो के बारे में बात की थी। ऐसा कोई भी कारण नहीं लग रहा था कि वह यह कदम उठा सकती हैं। अर्जुन ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं थीं।

सिया को कमरे से बुलाने के लिए रात करीब 9 बजे गए तो दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। सूत्रों के मुताबिक, दो कमरों का एक कॉमन बाथरूम था। इसके जरिए सिया के कमरे में पहुंचा गया। भीतर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत पंखे से सिया को उतारकर स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सिया को मृत करार दिया। इसके बाद गीता कॉलोनी थाने को जानकारी दी। थाने की क्राइम टीम ने तुरंत कमरे का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य इकट्ठे किए।

Share This Article