Big News : बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 332 - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 332

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand news

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बात करें सोमवार की तो बीते देर रात के बाद अब तक 15 लोगों में कोरोना की पु्ष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 332 हो गया है।

बता दें कि आज सोमवार को चमोली में 2, देहरादून में 1, हरिद्वार में 3, पौड़ी गढ़वाल में 3,टिहरी में 1, उधमसिंह नगर में 4 मामले सामने आए हैं। सभी प्रवासी हैं। सभी की ट्रेवस हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

यहां से लौटे थे कोरोना पॉजिटिव

उधमसिंह नगर के चारों कोरोना पॉजिटिव लोग मुंबई से लौटे थे। वहीं पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी में जिस एक में कोरोना की पुष्टि हुई है वो भी मुंबई से लौटा था। चमोली के जिन दो लोगोंं में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमे से एक दिल्ली जबकि दूसरा गुरुग्राम से लौटा था। पौड़ी में दो कोरोना पॉजिटिव गाजियाबाद(एक की आज मौत हुई) से लौटे ते जबकि दूसरा गुरुग्राम से लौटा था। वहीं अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 332 तक पहुंच गया है।प्रवासियों के कारण प्रदेश में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

Share This Article