Tehri Garhwal : टिहरी : दबंगों ने वन विभाग की टीम पर किया जानलेवा हमला, ATM सहित नकदी भी छीनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

टिहरी : दबंगों ने वन विभाग की टीम पर किया जानलेवा हमला, ATM सहित नकदी भी छीनी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsटिहरी वन प्रभाग की टिहरी रेंज के एक वन आरक्षी सहित दो अन्य कर्मचारियों पर पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वन वीट अधिकारी को ज्यादा चोटें आई हैं। दबंगों ने उनके पर्स से चार हजार 500 रूपए की नकद धनराश और एटीएम कार्ड भी छीन लिया। वन आरक्षी की तहरीर के आधार प रराजस्व पुलिस नैचोली ने जोल्टा गांव के दो आरोपियों के खिलाफ नामजद और 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालना, आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी को 21 मई की रात्रि करीब आठ बजे शिकायत मिली थी, कि नैचोली के जोल्टा नामे तोक में कुछ लोग सरकारी भूमि पर अवैध खनन और हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं। जिसके बाद वन वीट अधिकारी आजाद सिंह पंवार वन आरक्षी और फायर वाचर को लेकर वहां पहुंचे। लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में टीम को किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर बाद ही वहां लगभग 15-20 लोग लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए। इससे पहले वन कर्मी कुछ समझ पाते दंबगों ने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। दंबगों ने वन वीट अधिकारी का पर्स छीनकर एटीएम और 4500 रूपये की नकद धनराशि भी छीन ली। घायल वन कर्मी किसी तरह इलाज के लिए पीएचसी गजा पहुंचे। वन आरक्षी आजाद सिंह पंवार की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस चैकी नैचोली ने जोल्टा निवासी महावीर नाथ, गुड्डू नाथ के खिलाफ नामदज और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 120बी, 332, 333ए 148ए 189ए 395 और 188 में ममला पंजीकृत किया है।

नैचोली के राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार आर्य ने बताया कि नामदज आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Share This Article