देहरादून : लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना किसी ठोस वजह से सड़कों पर घूमने पाए जाने पर पुलिस चालान करने के साथ ही वाहनों को सीज भी कर रही है। लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है और कइयों को गिरफ्तार भी किया है। किसी को भी लॉकडाउन तोड़ने की छूट नहीं दी जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अभी तक करोड़ रूपये का जुर्माना भी वसूला है। वहीं, चेताया है कि लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज बुधवार 20 मई अब तक कुल 21 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 289 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 3134 अभियोगों 19642 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 43348 वाहनों के चालान, 6858 वाहन सीज एवं 02.33 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।