Dehradun : प्रीतम सिंह का दावा : कांग्रेस के दबाव बनाने पर सरकार ने किया प्रवासियों को लाने का काम शुरु - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रीतम सिंह का दावा : कांग्रेस के दबाव बनाने पर सरकार ने किया प्रवासियों को लाने का काम शुरु

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : एक ओर जहां प्रवासियों को वापस लाने की कवायद त्रिवेंद्र सरकार द्वारा जारी है। अभी तक कई हजारों प्रवासियों को राज्य लाया और अन्य राज्यों में भेजा गया है तो वहीं कांग्रेस ने बड़ा दावा प्रेस वार्ता कर किया है।

जी हां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता कर दावा किया गया है कि कांग्रेस द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के बाद प्रवासियों को लाने का काम सरकार कर रही है। सरकार के बेक फुट पर आने से प्रवासियों को लाने का काम किया जा रहा है।

वहीं प्रीतम सिंह ने प्रवासियों के आने से प्रदेश में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर कहा कि प्रवसियो के आने से प्रदेश में कोरोना के मरीज आ रहे हैं। कहा कि प्रवासियों के आने से पहाड़ी जिलो में संक्रमण बढ़ रहा है। प्रीतम सिंह ने सरकार पर हठ धर्मिता का आरोप लगाया और कहा कि सरकार प्रधानों को कोरोनटाइन करने की जिम्मेदारी दी जा रही है लेकिन ग्राम प्रधानों को कोरोनटाइन करने के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है। ऐसे में कैसे वो व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।

प्रीतम सिंह ने मुख्य सचिव को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्य सचिव ने भी कहा कि प्रधानों के खातों में कोई पैसा नही डाला गया।

Share This Article