Bageshwar : उत्तराखंड से बुरी खबर : खाई में गिरी प्रवासियों से भरी कार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बुरी खबर : खाई में गिरी प्रवासियों से भरी कार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsबागेश्वर : उत्तराखंड से बुरी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से बागेश्वर से जा प्रवासियों की एक कार आज तड़के सुबह क्वारब के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे चालक समेत चार लोग घायल हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कार (एचआर 12 वाई 0181) बीते दिन दिल्ली से बागेश्वर के प्रवासियों को लेकर चली थी। कार चालक विनोद कुमार पुत्र गुरूनाम सिंह, निवासी हरियाणा चला रहा था। इसके अलावा कार में सवार तीन प्रवासियों में गिरीश चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी, निवासी नदीगांव बागेश्वर। भुवन चंद्र पाठक पुत्र शिवदत्त पाठक, निवासी मजियाखेत, बागेश्वर तथा गीता पाठक पुत्री भुवन चंद्र पाठक सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीम हुई। सभी को हल्की चोटें आई है। सूचना पाकर मैके पर पुलिस पहुंची और घायल लोगों को खाई से बाहर निकालकर अन्य टैक्सी वाहन से उन्हें घर के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article