उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : जहां लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों का पलायन रुकने का नाम ही नही ले रहा है तो वहीं उधम सिंह नगर के बाज़पुर में बिहार के लगभग 100 मजदूरों को घर वापसी की गई है। जहां चीनी मिल प्रशासन की ओर से 97 कर्मचारियों को स्क्रीनिंग के बाद बिहार स्थित उनके घरों को रवाना कर दिया है। सभी मजदूरों के चेहरे में इस दौरान खुशी दिखी। वहीं इन प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि इन्हें घर वापसी का कोई खर्चा नहीं दिया गया है जो कि सभी ने 2500-2500 रुपये मजदूर को वहन करना पड़ा है।
बता दें कि उधम सिंह नगर बाज़पुर चीनी मिल के पेराई सत्र में हर वर्ष बिहार, कश्मीर, यूपी के अलग अलग हिस्सों से सीजनल कर्मचारी काम के लिये आते हैं। लाॅकडाउन के कारण चीनी मिल में अनेकों मजदूर फंस गये थे। इससे पहले चीनी मिल प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश पर यूपी के 106, कश्मीर के 18 कर्मचारियों को पहले ही रवाना कर दिया था। मिल प्रशासन ने बिहार के 97 कर्मचारियों को चेकअप के बाद आज उनके घरों को भेज दिया है। अब चीनी मिल में 18 कर्मचारी और रहे गये हैं जिनको वापिस भेजने की तैयारी है।