Dehradun : देहरादून में सेना के जवान की मौत, लॉकडाउन के कारण वापस ड्यूटी नहीं जा पाया था - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में सेना के जवान की मौत, लॉकडाउन के कारण वापस ड्यूटी नहीं जा पाया था

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के चद्रबनी में एक सेना की जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जानकारी मिली है कि सेना का जवान छुट्टी आया था लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस ड्यूटी पर वापस नहीं जा पाया।

पुलिस से जानकारी मिली कि पटेल नगर थाने में सूचना दी गई कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसके परिजनों इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

लैंसडाउन में थे तैनात, रात को पी थी शराब

जानकारी करने पर मृतक व्यक्ति की पहचान प्रकाश थापा पुत्र संतराम थापा निवासी यमुनोत्री एनक्लेव फेज वन, चंद्रबनी, थाना पटेल नगर, उम्र 38 वर्ष, के रूप में हुई। मृतक सेना में कार्यरत थे, वर्तमान में उनकी नियुक्ति लैंसडौन, कोटद्वार में चल रही थी। लॉक डाउन के कारण वह घर पर ही थे। रात्रि में मृतक उपरोक्त द्वारा काफी अधिक शराब का सेवन किया गया था, उसके पश्चात ही वह घर के बाहर वाले कमरे में लेट गये। सुबह जब परिजन उसे उठाने आए तो देखा वो बेसुध पड़े थे। कई कोशिश के बाद जब वो नहीं उठे तो परिवार वाले  उन्हें तत्काल मिलट्री अस्पताल ले गए। चिकित्सकों द्वारा प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है, बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article