Dehradun : मैं लाॅकडाउन का पालन कराता रहा...दिल को छू जाएगा उत्तराखंड पुलिस के जवान का ये गाना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मैं लाॅकडाउन का पालन कराता रहा…दिल को छू जाएगा उत्तराखंड पुलिस के जवान का ये गाना

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

देहराूदन: कोरोना महामारी के इस दौर में उत्तराखंड पुलिस लगातार लोगों की मदद कर रही है। खाने की व्यवस्था से लेकर हर तरह की मदद में जुटी हुई है। लोगों को लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इसको लेकर कई तरह के प्रयोग भी किये। इस बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान गजेंद्र चैहान का एक गाना लोगों के दिलों को छू रहा है। लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए भावुक कर देने वाला ये गाना लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगा।

पुलिस जवान गजेन्द्र ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों से लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लाॅकडाउन के नियमों और स्टे होम का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कोरोना के खतरे से लेकर ड्यूटी पर डटे पुलिस के जवानों की पीड़ा और कोरोना के खतरे को गाने के जरिये पेश किया है।

इस गाने के जरिये उन्होंने यह बताने का प्रयास भी किया है कि किस तरह से पुलिस दिन-रात आपकी सेवा में लगी है। अपनी जान हथेली पर लेकर काम कर रही है। घर में खाना खाने भी नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस के फेसबुक पेज पर इस गाने को पब्लिश किया है। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

Share This Article