Dehradun : उत्तराखंड में कोरोना के दो और संदिग्ध मरीज, दुबई से लौटे पति-पत्नी! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में कोरोना के दो और संदिग्ध मरीज, दुबई से लौटे पति-पत्नी!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsविकासनगर: उत्तराखंड में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि अब तक जितने लोगों की जांच हुई है। उनमें से 1 की ही रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। पाॅजीटिव मरीज का इलाज कराया जा रहा है। डाक पत्थर से कोरोना संदिग्ध पति-पत्नी को देहरादून रेफर किया गया है। बताया गया कि उनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण हैं।

जानकारी के अनुसार जिनको संदिग्ध माना जा रहा है, उनकी उम्र 55 साल है और वो हाल ही में पांच मार्च को दुबई से भारत लौटे हैं। दुबई में वो अपने बेटे के पास रहने गए थे। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने निर्देश पर अस्पताल में न्यू ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है। इप ओपीडी में केवल फ्लू के रोगियों को देखा जाएगा।

Share This Article