Big News : मौसम की मार : बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, कई मार्ग बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मौसम की मार : बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, कई मार्ग बंद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bed weather

bed weatherदेहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। चारोंधामों और ऊंची चोटियों के अलावा धनोल्टी में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो गए हैं। तापमान में भारी गिरावट आ रही है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी देहरादून में गुरुवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। मूसलाधार बारिश हुई के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। धनोल्टी में फिर से बर्फबारी हुई है। रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। उत्तरकाशी के लगभग सभी इलाकों में बारिश है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बंद हो गया था। डामटा के पास पहाड़ी टूटने से यमुनोत्री राजमार्ग भी बंद हो गया है।

Share This Article