Dehradun : त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, किया सरकार का पुतला दहन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, किया सरकार का पुतला दहन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
amit shah
amit shahदेहरादून : उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा रोडवेज बस किराये में भारी वृद्धि किये जाने और फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली के विरोध में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के समस्त जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इसी कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए औऱ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक की ओर बढ़े, जहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
वहीं सितारगंज में उत्तराखंड में खटारा रोडवेज बसों की जगह नई बसों की व्यवस्था न करने के विरोध में नगर में ब्लॉक के कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सितारगंज मुख्य चौक पर आज सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस ने प्रदेश भर में भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर कड़ा रोष व्यकत् किया। कांग्रेस ने कहा की प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाए मूल वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर नगर के सैकड़ों कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share This Article