Big News : उत्तराखंड : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- चुनाव की तैयारी पूरी, वोटिंग के लिए बढ़ाया गया एक घंटे का समय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- चुनाव की तैयारी पूरी, वोटिंग के लिए बढ़ाया गया एक घंटे का समय

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
81.43 lakh voters in uttarakhand

81.43 lakh voters in uttarakhand

देहरादून: मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। वो लगातार चुनावी तैयारियों को परख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 81.43 लाख वोटर हैं। इस साल 1.9 नई महिला वोटरर और 1.6 पुरुष मतदाता बने हैं। उन्होंने बताया कि नए 18 साल के मतदाता 1 लाख 10 हजार 408 इस साल बने हैं, जो पहली बार वोट करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिव्यांगजनों को वोटिंग लिस्ट में शामिल करने के लिए खास अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिए 66 हजार 648 वोटर सूची में हो गए हैं। साथ ही 80 साल के 1 लाख 48 हजार 53 मतदाता भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी जगहों पर रैंप की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने राज्य में 6 राजनीतिक दलों से मुलाकात की है। राजनीतिक दलों ने तमाम विषयों पर अपनी चिंता व्यक्त की है, जिसमें सभी साथियों को उचित सुविधाएं मिलने की बात कही है। 100 पोलिंग बूथों पर केवल महिला कर्मचारी होंगी। पांच बूथों पर दिव्यांगजन तैनात रहेंगे। दलों ने मतदान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही गई है।

कुछ दलों ने रोड शो में लोगों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। कुछ दलों ने चुनावी खर्च को बढ़ाने तो कुछ दलों ने चुनावी खर्च को घटाने की बात कही है। लिहाजा राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है उस पर भारत निर्वाचन आयोग चर्चा करेगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए पोलिंग बूथों पर मैनजमेंट किया जाएगा। इसके लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटा दी गई है। पहले एक बूथ पर करीब 1500 से अधिक वोटर होते थे। लेकिन, अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 मतदाता होंगे। इसके चलते 632 नए बूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राज्य में कुल 11447 पोलिंग स्टेशन हैं।

Share This Article