National : 7 Phase Voting Live: शाम 5 बजे तक 58.34% हुआ मतदान, EVM में कैद हुई 8360 उम्मीदवारों की किस्मत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

7 phase Voting Live: शाम 5 बजे तक 58.34% हुआ मतदान, EVM में कैद हुई 8360 उम्मीदवारों की किस्मत

Renu Upreti
3 Min Read
7 phase Voting Live
7 phase Voting Live

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। आज सातवें चरण में आठ राज्यों की कुल 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसी के साथ ईवीएम में 8360 उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो गई है।

1 year agoJune 1, 2024 6:18 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने धन्यवाद दिया

आम चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान समाप्त होने पर भारत निर्वाचन आयोग ने सभी हितधारकों, मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया और राजनीतिक दलों को धन्यवाद कहा।

1 year agoJune 1, 2024 6:21 PM

एग्जिट पोल की बहस में कांग्रेस भी होगी शामिल

वही इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने फैसला किया है कि टीवी चैनलों में होने वाली एग्जिट पोल की बहस में अब कांग्रेस भी शामिल होगा। इससे पहले कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। वहीं इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान किया कि विपक्षी गठबंधन देश में 295 सीटें जीतेगा।

1 year agoJune 1, 2024 6:11 PM

शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

बिहार    48.86%

चंडीगढ़   62.80%

हिमाचल  66.56%

झारखंड    67.95%

ओडिशा    62.46%

पंजाब    55.20%

उत्तर प्रदेश  54.00%

पश्चिम बंगाल  69.89%

1 year agoJune 1, 2024 5:01 PM

पीएम मोदी पर अखिलेश का तंज

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। वहीं उन्होनें पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि उन्होनें जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।

1 year agoJune 1, 2024 4:59 PM

दोपहर 3 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

बिहार    42.95%

चंडीगढ़   52.61%

हिमाचल  58.41%

झारखंड    60.14%

ओडिशा    49.77%

पंजाब    46.38%

उत्तर प्रदेश  46.83%

पश्चिम बंगाल  58.46%

1 year agoJune 1, 2024 4:58 PM

दोपहर 1 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

बिहार    35.65%

चंडीगढ़   40.14%

हिमाचल  48.63%

झारखंड    46.80%

ओडिशा    37.64%

पंजाब    37.80%

उत्तर प्रदेश  39.31%

पश्चिम बंगाल  45.07%

सुबह 9 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

बिहार    10.58%

चंडीगढ़   11.64%

हिमाचल  14.38%

झारखंड    12.15%

ओडिशा    7.69%

पंजाब    9.64%

उत्तर प्रदेश  12.94%

पश्चिम बंगाल   12.63%

पश्चिम बंगाल में हिंसा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में भी हिंसा देखने को मिल रही है। शनिवार को कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है। जादवपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान बम फेंके गए हैं वहीं 24 परगना जिले में भीड़ ने ईवीएम को कथित तौर पर पानी में फेंक दिया गया।

Share This Article