Big News : भू-धंसाव के चलते गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा छतिग्रस्त, आवाजाही बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भू-धंसाव के चलते गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा छतिग्रस्त, आवाजाही बंद

Yogita Bisht
2 Min Read
हाईवे बंद

प्रदेश में बारिश के बाद से भू-धंसाव का सिलसिला जारी है। टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव बढ़ता जा रहा है। भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा टूट गया है। जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा छतिग्रस्त

टिहरी बांध की झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण भू-धंसाव बढ़ रहा है। भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अब वाहनों को चिन्यालीसौड़ बाईपास से भेजा जा रहा है।

टिहरी बांध की झील का लगातार बढ़ रहा है जलस्तर

बता दें कि बीते शनिवार देर रात से टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव शुरू हो गया था। इसके साथ ही झील के तटवर्तीय क्षेत्रों टैक्सी स्टैंड, जोगथ रोड, पीपलमंडी से आर्च ब्रिज वाल्मिकी बस्ती, लोनिवि, वन विभाग सहित सीएचसी सहित बंधाणगांव मोटर मार्ग पर भी भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है।

आने वाले दस दिनों तक साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में बीते दिनों बारिश का दौर चल रहा था। लेकिन शनिवार से मौसम ने थोड़ी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दस दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। चटख धूप खिली रहेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।