National : ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के कहर के बीच 28 लोगों को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के कहर के बीच 28 लोगों को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Renu Upreti
2 Min Read
28 people bitten by snakes amid the havoc of cyclone 'Dana' in Odisha

ओडिशा में कुछ घंटों पहले चक्रवात दाना के साथ-साथ दाना ने भी कहर बरसाया। इस दौरान सांपों के काटने से 13 महिलाओं और एक डॉक्टर समेत कुल 28 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। सीएम मोहन चरण मांझी के चक्रवात के बाद स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि चक्रवात में सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में सांपों के काटने के 28 मामले सामने आए। मांझी ने कहा, सांपों के काटने के शिकार लोगों को तुरंत करीबी अस्पतालों में ले जाया गया और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।

4 अफसरों को किया सस्पेंड

इस बीच ओडिशा सरकार ने चक्रवात से संबंधित कार्य क दौरान लापरवाही बरतने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में शनिवार को 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलन के बाद 3 पंचायत विस्तार अधिकारियों और एक राजस्व निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपों के मुताबिक, ये 4 अधिकारी लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए नियुक्त किए गए थे, जहां उन्होनें कुछ लोगों के साथ बदतमीजी की। पुजारी ने कहा कि उनके विभाग को कुछ अन्य अधिकारों के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है।

Share This Article