National : वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन में 276 मौतें, 240 लोग लापता, दो गांव नक्शे से गायब, राहत बचाव जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन में 276 मौतें, 240 लोग लापता, दो गांव नक्शे से गायब, राहत बचाव जारी

Renu Upreti
2 Min Read
276 killed in devastating landslide in Wayanad

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में विनाशकारी भूस्खलन के बाद गुरुवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 276 हो गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। 240 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। केरल के सीएम विजयन ने पुष्टि की है। इस बीच वायनाड के पूर्व सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए वायनाड पहुंचे हैं।

बेली ब्रिज का हो रहा निर्माण

केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है। क्षेत्र में फंसे लोगों को शीघ्र निकालने की सुविधा के लिए बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

दो गांव नक्शे से गायब-थरुर

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने वायनाड भूस्खलन पर कहा, 200 लोगों की जान चली गई और 200 लोग लापता हैं, दो गांव नक्शे से गायब हैं। यह बहुत गंभीर संकट है। प्राथमिकता के आधार पर हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं, फिर राजनीति करें। इन सभी चीजों पर बाद में विवाद हो सकता है, इस समय जवाबदेही की जरुरत है और आगे निवारक उपायों की आवश्यकता है।

Share This Article