National : देशभर में तेज गर्मी और भीषण लू से 227 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में 164 लोगों के लिए जानलेवा बनी सूरज की तपिश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देशभर में तेज गर्मी और भीषण लू से 227 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में 164 लोगों के लिए जानलेवा बनी सूरज की तपिश

Renu Upreti
1 Min Read
227 people died due to extreme heat and heat across the country
227 people died due to extreme heat and heat across the country

देश में भीषण लू और तेज गर्मी से लोग काफी परेशान है। इतनी गर्मी झेलना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बीते गुरुवार को देशभर में 227 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 164 मौतें उत्तर प्रदेश में हुई है। वहीं, बिहार में भी 60 लोगों की मौत हुई है। 29 मौतें औरंगाबाद जिले में हुई। दिल्ली में 1 मौत हुई। जिस मजदूर की मौत हुई है उसे 107 डिग्री बुखार था। उधर हरियाणा में भी दो मौतें हुई हैं।

राज्यवार हुई मौत का आंकड़ा

  • उत्तर प्रदेश     164
  • बिहार         73
  • दिल्ली         1
  • राजस्थान       5
  • झारखंड        7
  • ओडिशा        10
  • आंध्र प्रदेश     2
  • महाराष्ट्र      12

जल्द होगी यहां बारिश

हालांकि इस तपती गर्मी में एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ राजस्थान, यूपी और हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में अभी से बारिश शुरु हो चुकी है। केरल में समय रहते मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है।

Share This Article