Highlight : 22 साल पहले एक्ट्रेस की साड़ी प्रेस करते थे, अब अपनी फिल्म में दे रहे काम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

22 साल पहले एक्ट्रेस की साड़ी प्रेस करते थे, अब अपनी फिल्म में दे रहे काम

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsमुंबई: रोहित शेट्टी। बाॅलीवुड का एक ऐसा नाम बन चुका है, जो एक के बाद एक कई हिट फिल्में बना चुके हैं। उनको हिट फिल्मों की फैक्ट्री भी कहा जाने लगा है। गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके रोहित शेट्टी का आज जन्मदिन है। वो आज 47 साल के हो गए हैं।

14 मार्च को 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। रोहित फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। लेकिन, बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद रोहित को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोहित शेट्टी के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें तब्बू की साड़ी तक को प्रेस करना पड़ा था। उन्होंने स्पॉटब्वॉय के का काम भी किया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने साल 1995 में आई तब्बू की फिल्म हकीकत में उनकी साड़ी प्रेस की थी। इसके अलावा वह काजोल के स्पॉटब्वॉय भी रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि काजोल को टचअप भी दिया करते थे। रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तो उन्होंने फूल और कांटे फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था। 2003 में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में बनाई।

Share This Article