Dehradun : हरदा का तेजधार हमला, बोले- भाजपा को लगी इतनी गहरी लत कि वो छूटे नहीं छूट रही - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हरदा का तेजधार हमला, बोले- भाजपा को लगी इतनी गहरी लत कि वो छूटे नहीं छूट रही

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
amit shah

amit shahदेहरादून : सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की एक पोस्ट फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमे हरीश रावत ने अस्थिरता फैलाने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है और तंज कसा है।

हरीश रावत ने सीधे तौर पर इशारा किया है कि उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता हो सकती है। इसका मतलब है कि दिल्ली के चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदलने के चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी है। हरीश रावत ने अपनी पोस्ट के जरिए राजनैतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अस्थिरता की लत लग गई है जो की उनसे छूटे नहीं छूट रही।

हरीश रावत की पोस्ट

हरीश रावत ने लिखा कि दिल्ली के चुनाव और उत्तराखंड में मची हलचल, एक बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि, उत्तराखण्ड फिर राजनैतिक अस्थिरता की तरफ जा रहा है। भाजपा, उत्तराखण्ड में राजनैतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए अपराधिक स्तर तक दोषी है। राज्य के जन्म के साथ ही, भाजपा ने उत्तराखण्ड में अस्थिरता को जन्म दिया। ऐसा लगता है, अस्थिरता की लत भाजपा को इतनी गहरी लग चुकी है कि, वो छूटे नहीं छूट रही है।

Share This Article