Highlight : 2024 Upcoming SUVs: नए साल में इन 4 SUVs की होगी भारतीय बाजार में एंट्री, टाटा की इलेक्ट्रिक कार भी शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

2024 Upcoming SUVs: नए साल में इन 4 SUVs की होगी भारतीय बाजार में एंट्री, टाटा की इलेक्ट्रिक कार भी शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
tata curve suv_

New SUVs in 2024: भारत में लोगों द्वारा SUVs काफी पसंद की जाती है। SUVs की देश के ऑटोमोटिव मार्किट में लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में नए साल में यानी की साल 2024 में भारत में चार नई एसयूवी(2024 Upcoming SUVs) आने वाली हैं। तो ऐसे में जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के बारें में।

2024 Upcoming SUVs किआ सोनेट Kia Sonet Facelift

किआ सोनेट फेसलिफ्ट(Kia Sonet Facelift) साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती हैं। ये SUV कुछ नए अपडेट के साथ देखने को मिलेगी। किआ सोनेट फेसलिफ्ट में नया फ्रंट और रियर बंपर, एक अपडेटेड फॉक्स स्किड प्लेट, एलईडी डीआरएल, नए अलॉय व्हील्स, नया फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप और एक खास टेललैंप जैसे उपडेट देखने को मिलेंगे।

2024 Kia Sonet facelift

इसके अलावा केबिन के अंदर भी अपग्रेड होंगे। जिसमें न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट और अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) भी देखने को मिलेगा।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट Hyundai Creta Facelift

साल 2024 की शुरुआत में हुंडई मोटर इंडिया नई क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। इसमें एडीएएस तकनीक के साथ दोनों जगहों इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे।

Hyundai Creta Facelift

साथ ही एक फुल डिजिटल 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले भी शामिल हो सकता हैं। क्रेटा में एक नया 160bhp पॉवर वाला 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी देखने को मिल सकता हैं।

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट Mahindra XUV 300 Facelift

महिंद्रा एक्सयूवी300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी 2024 की शुरुआत में अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें एक नया 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, एक पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस तकनीक देखने को मिलेगा। साथ ही इसके डिज़ाइन में भी बदलाव किए जाएंगे।

Mahindra XUV 300 Facelift

इसका डिज़ाइन XUV 700 से इंस्पायर्ड होंगे। जिसमें सी-आकार के एलईडी हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड रियर बम्पर, नए अलॉय व्हील्स, और टेलगेट आदि देखने को मिल सकता हैं। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो एक नया डैशबोर्ड फिनिश, एक छोटा गियर सेलेक्टर(ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए) और अलग सेंट्रल एसी वेंट मिल सकते हैं।

टाटा कर्व Tata Curvv

टाटा मोटर्स ने ऑफिशियली कर्व एसयूवी को साल 2024 में लॉन्च करने का ऐलान किया हैं। कर्व एसयूवी पहले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ मार्किट में उतरेगी। इस इलेक्ट्रिक मॉडल में एक बारी के चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज देखने को मिलेगी।

tata curve suv

इसके साथ ही इसमें एक 360-डिग्री कैमरा, एडीएएस तकनीक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीटें, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और स्टीयरिंग व्हील पर न्यू ऑनलाइटेंड टाटा लोगो आदि फीचर दिए जाएंगे।

Share This Article