Big News : दिनेशपुर में डिवाइडर पर चढ़ने से पलटा वाहन, 20 लोग घायल, दो की हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिनेशपुर में डिवाइडर पर चढ़ने से पलटा वाहन, 20 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Yogita Bisht
1 Min Read
Accident on Yamuna Expressway due to fog

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में नेशनल हाईवे 74 पर सड़क हादसे में 20 लोग घआयल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डिवाइडर पर चढ़ने से पलटा वाहन

नेशनल हाईवे 74 महेशपुर गांव के पास मंगलवार को डिवाइडर पर चढ़ने के कारण एक वाहन पलटने से सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

काम पर जा रही थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी की कुछ महिलाएं और बच्चे मटर तोड़ने के काम पर रूद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुर गांव के पास डिवाइडर पर चढ़ने से वाहन पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।