8 पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के कई वीडियो सामने आए हैं जिससे साफ है कि विकास दुबे को गिरफ्तारी का जरा भी खौफ नहीं है। उसके चेहरे पर गिरफ्तारी की एक भी शिकन नही दिखी. जानकारी मिली है कि जब पुलिसवाले ने उसे पकड़ कर ले गए तो वो जोर-जोर से मीडिया के सामने चिल्ला रहा था कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला. तभी एक पुलिकर्मी ने पीछे से थप्पड़ मारा तो आगे खड़े एक पुलिसवाले को विकास दुबे ने गुस्से में आंखे दिखाईं। विकास को देखकर नहीं लग रहा था कि उसे गिरफ्तार होने का या फिर कानून का कोई खौफ नहीं है।
मंदिर से बाहर आते समय भी विकास दुबे एंठकर बाहर निकलते दिखा। कोई खौफ उसके चेहरे पर नहीं दिखा। पुलिस और मीडिया के सामने भी वो चिल्लाता दिखा कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला।शायद वो सबको बताना चाहता था कि उसने सरेंडर किया है और अपनी गिरफ्तारी खुद दी है।