Dehradun : उत्तराखंड: 'संकल्प से सिद्धि' की ओर CM पुष्कर सिंह धामी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर CM पुष्कर सिंह धामी

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसी दिन कैबिनेट की बैठक की और उस बैठक में कुछ बड़े फैसले भी लिए। लेकिन, इसमें कुछ खास बात थी। वह यह थी कि उन्होंने पहली बैठक में कुछ संकल्प लिए थे। सीएम धामी अब उन संकल्पों को सिद्ध करने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने जो कहा था, उसे कर दिखाया है।

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

उन्होंने संकल्प लिया था कि वो राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। सरकार ने इस दिशा में कदम भी बढ़ाए हैं। सरकार ने अब तक साबित भी किया है। हाल ही में भ्रष्ट अधिकारी पोस्टिंग के लिए राजनीति दबाव बनाया तो सीएम ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। आइएएस अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर बाकायदा आदेश जारी कर दिया।

कई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू

सरकार ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। सीएम बनने के बाद से अब तक कई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ भर्ती प्रक्रियाएं जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा सरकार ने युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

कोरोना से बचाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम

कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। तीसरी लहर की संभवनाओं कोद देखते हुए सरकार ने अभी से प्राइवेट अस्पतालों में बेड आरक्षित करने शुरू कर दिए हैं। साथ ही बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

हिला सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित

आम जनमानस की सुविधा के लिए विशेष रूप से सभी जनपदों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित किये जाने हेतु सरकार संकल्पित है। महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए भी सरकार संकल्पित है। इसके अलावा सरकार ने दलितों, पिछड़े कमजोर वर्ग के उत्थान और उन्नयन का भी संकल्प लिया था। महालक्ष्मी योजना इस दिशा में सिद्धि का पहला कदम है। कई अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है।

सरकार संकल्पों पर गंभीरता से काम भी कर रही

सरकार अपने हर संकल्पों पर गंभीरता से काम भी कर रही है। सीएम ने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए निर्देशित किया है। मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री और अधिकारी जल्द ही जिलों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी खुद जिलों में जाकर भ्रमण करेंगे और आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।

Share This Article