Entertainment : जेल में ऐसे कटी रिया की पहली रात, ये दिया गया खाना, पॉलिथीन में दिया सामान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जेल में ऐसे कटी रिया की पहली रात, ये दिया गया खाना, पॉलिथीन में दिया सामान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
#SushantTruthNow

#SushantTruthNow

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की मुंबई की भायखला जेल में पहली रात कटी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया को जहां रखा गया है, शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी उसी जेल में हैं। बता दें कि आज रिया समेत गिरफ्तार सभी आरोपियों की कोर्ट में सुनवाई जारी है।

खाने में ये-ये चीज दी गई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती के सेल के ठीक बगल वाले बैरक में शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी है। रिया को सामान्य बैरक में नहीं, बल्कि अलग सेल में रखा गया है। जेल प्रशासन की ओर से रिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती को दोपहर बाद जेल भेजा गया। मुंबई की भायखला जेल जब रिया चक्रवर्ती आईं तो उन्हें सामान्य बैरक में नहीं, बल्कि अलग सेल में जगह दी गई। जेल सूत्रों के मुताबिक, रिया को रात का खाना दिया गया, जिसमें दो रोटी,एक कटोरा चावल, दाल और सब्जी दी गई थी।

एक कंबल, तकिया औऱ बेडशीट के साथ दरी दी गई

जानकारी मिली है कि रिया का व्यवहार अच्छा रहा है। उनकी मेडिकल जांच की गई थी। उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनको जमीन पर सोना पड़ेगा। उन्हें एक तकिया, एक कंबल, बेडशीट औऱ एक दरी दी गई। इस जेल में महिला कैदियों को यही दिया जाता है और रिया को भी वहीं दिया गया। रिया को सामान्य कैदियों की तरह गद्दा नहीं दिया गया।उनके बैग को बाहर की रख दिया गया। उन्हें केवल एक पॉलीथीन में कुछ जरूरी सामान ही ले जाने दिया गया।

Share This Article