Entertainment : सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में फिर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में फिर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
sushant singh rajput

sushant singh rajput

मुंबई. बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। इससे उनके फैंस को धक्का लगा। वहीं सुशांत के ही परिवार के साथ दुखद घटना घटी है। बता दें कि बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में एक बार फिर से मातम छा गया है। उनके जाने का दर्द झेल रहे परिवार को एक और बड़ा धक्का लगा है। बता दें कि सुशांत के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है वो भी सड़क हादसे में। बिहार के लखीसराय में नेशल हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ।

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे लोग

जानकारी की मानें तो ट्रक और सूमो के बीच भयानक टक्कर हुई। जिसमें छह लोगों की जान चली गई। इनमें से पांच सदस्य सुशांत के रिश्तेदार हैं। वहीं एक सूमो चला रहा ड्राइवर है। सूमो में कुल 10 लोग सवार थे। ये सभी लोग पटना हरियाणा के सीनियर पुलिस ऑफिसर ओपी सिंह की बहन गीता देवी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे। बता दें कि ओपी सिंह सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।

ट्रक और सूमो में भीषण टक्कर होने से गई जान

रोड एक्सीडेंट हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास हुआ। यहां ट्रक और सूमो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मीडिया में खबर आई कि एक्टर ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन अभी तक मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है।

Share This Article