International News : कोरोना की नई लहर का कहर : न्यजी़लैंड में भारत के यात्रियों की एंट्री बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोरोना की नई लहर का कहर : न्यजी़लैंड में भारत के यात्रियों की एंट्री बंद

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Corona cases

Corona cases

भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। आए दिन एक लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।आए दिन मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह रोक वहां के नागरिक और वहां रहने वाले लोगों पर लगाई है। वहां की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने यह घोषणा की है। न्यूजीलैंड की हेल्थ डायरेक्टर जनरल एशले ब्लूमफिल्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में 23 नए कोरोना केस आए हैं। इनमें 17 वे लोग हैं, जो भारत से लौटे हैं। यात्रा पर यह बैन 11 से 28 अप्रैल तक लगाया गया है और अभी यह अस्थाई है। यह पहली बार है कि न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों या उस देश में रहने वालों के वापस लौटने पर रोक लगाई है।

बता दें कि देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार मामले आए हैं। साथ ही 630 लोगों की मौत हुई थी। वहीं भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,01,785 हो गई।

Share This Article