Big News : भाजपा विधायक की SSP को दो टूक, समय रहते हत्यारों को पकड़ो, वरना करेंगे कोई भी सीमा पार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा विधायक की SSP को दो टूक, समय रहते हत्यारों को पकड़ो, वरना करेंगे कोई भी सीमा पार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

रुद्रपुर : सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों ने रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उनके घर मे मातम पसरा हुआ है। धामी का डेढ़ साल पूर्व आरती से विवाह हुआ था। कल सुबह पति की मौत के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। पार्षद के परिवार में जहां बेटी के जन्म से खुशी है तो वही घर के प्रकाश की मौत का गम भी है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के हाथ घर के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज लग गया है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

वहीं पार्षद की हत्या पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का गुस्सा फूटा। विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रकाश धामी सभी के चहेेते थे। उनकी हत्या के बाद लोगों का तांता उनके घर पर लगा हुआ है। सभी दुखी हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने ने एसएसपी को दो टूक में कहा कि पार्षद के हत्यारों जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो वो कोई भी सीमा पार कर देंगे औऱ जन आंदोलन करेंगे।

Share This Article