Haridwar : रूड़की में मत्स्य बाजार का उद्घाटन, मंत्री बोलीं : पशुधन-मछली पालन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रूड़की में मत्स्य बाजार का उद्घाटन, मंत्री बोलीं : पशुधन-मछली पालन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeरूड़की के मंगलौर में नवनिर्मित मत्स्य बाजार का उद्घाटन किया गया जिसमे उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की जहां पर सैंकड़ो मछली पालक भी मौजूद रहे। मछली पालकों को मछली की अच्छी प्रजाति के बारे में बताया गया और मछली पालन से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया।

मछली पालकों को मिलेगा मत्स्य बाजार का लाभ 

आपको बता दें कि मंगलौर क्षेत्र में अभी तक मछली पालकों को मछली बेचने में काफी समस्या होती थी लेकिन अब मछली पालक क्षेत्र में ही अच्छे दामों में मछली बेच सकते हैं, जहां मछली पालकों को मत्स्य बाजार का लाभ मिलेगा। वहीं सैंकडो लोग भी मत्स्य बाजार से रोजगार पाकर लाभान्वित होंगे। वहीं राज्यमंत्री रेखा आर्या का कहना कि मछली की बिक्री और पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार गहनता से विचार कर रही है। मछली से होने वाले फायदों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

पशुधन और मछली पालन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ : रेखा आर्य

मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पशुधन और मछली पालन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश में अंडे व चिकन की अधिक खपत होने के बावजूद हमें दूसरे राज्यों से डिमांड पूरी करनी पड़ रही है। ऐसे में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर काम करने की ज़रूरत है। मंत्री जी ने इस मौक़े पर मछली पालकों बीज वितरण भी किया। वही जब मंत्री जी से गुड मंड़ी मंगलौर में होने वाली बाल मज़दूरी के बारे में सवाल किया गया तो मंत्री जी का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि कंही ऐसा पाया गया तो दोषियों पर सख़्त कार्यवाही की जायेगी ।

Share This Article