Highlight : कानपुर एनकाउंटर : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, क्या खाकी ने दिया खाकी को धोखा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कानपुर एनकाउंटर : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, क्या खाकी ने दिया खाकी को धोखा?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeउत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। तो वहीं डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने दावा किया कि पुलिस 48 घंटों के अंदर विकास दुबे को पकड़ेगी। वहीं अब विकास दुबे की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं क्या खाकी ने खाकी को धोखा दिया है?

बता दें कि यूपी पुलिस लगातरा मुठभेड़ के बाद से मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और सीमाएं सील कर दी गई है। साथ ही जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है।

वहीं पुलिस को जानकारी मिली थी कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को दबिश की जानकारी दी थी। वहीं इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। पुलिस की करीब बीस टीमें अलग अलग जिलों में दबिश दी हैं। इनमें विकास दुबे के रिश्तेदार और परिचित शामिल हैं। यूपी पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में अब चौंकाने वाली बात सामने आई है। जानकारी मिली है कि विकास के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के रेड की सूचना दी है। पुलिस के शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड आ गए हैं। तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ हो रही है।

Share This Article