Big News : उत्तराखंड में आज जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दिल्ली में बैठक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में आज जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दिल्ली में बैठक

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BJP

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल पहले ही बज चुका है। चुनाव तारीख का ऐलान हो चुका है। नामांकन होने हैं, लेकिन अब तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान ही नहीं किया है। साथ ही कांग्रेस ने भी अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। प्रदेश स्तर से तीन-तीन नामों का पैनल फाइनल कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है।

नामों पर आखिरी मुहर दिल्ली में आज होने वाली भाजपा की बैठक में लगेगी। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कल होले वाली इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी।

आपको बता दें कि आज 19 जनवरी की शाम या फिर कल 20 जनवरी को भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। पहली लिस्ट में उन चेहरों के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है, जिन पर कोई विवाद की स्थिति नहीं है। हालांकि, जानकारों का यह भी कहना है कि कुछ नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Share This Article