International News : धरती डोलने से एक बार फिर दहशत, 7.1 तीव्रता से आया भूकंप, खतरे की घंटी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

धरती डोलने से एक बार फिर दहशत, 7.1 तीव्रता से आया भूकंप, खतरे की घंटी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
earthquake

earthquake

पूर्वोत्तर जापान के फुकुशिमा में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों के घरों की बिजली चली गई। घरों का दुकानों का सामान गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। भूकंप ने हजारों घरों की बिजली चली गई। भूकंप के झटके पूरे जापान में महसूस किए गए, लेकिन सबसे ज्यादा असर फुकुशिमा प्रांत में रहा। कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक में महसूस किया गया है। फुकुशिमा में बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। जापान की मेटेरोलॉजिकल एजेंसी ने कहा है कि हालांकि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।जापान टाइम्स के अनुसार, वर्तमान में सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। आपको बता दें कि जापान में मार्च 2011 में विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सुनामी आई थी। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 19,000 लोगों की मौत हुई थी या लापता हो गए थे। इसे जापान में भूकंप से हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आज के भूकंप के बाद न्यूक्लियर प्लांट में अब तक कोई असामान्य बात नजर नहीं आई है।

Share This Article