Dehradun : देहरादून : विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ayodhaya ram mandir

ayodhaya ram mandir

देहरादून : नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आपको बता दें कि 2 दिसंबर 2019 को चमोली के नाराय़ण बगड़ निवासी विनोद कुमार ढौंडियाल पुत्र श्री शोभाराम ढौंडियाल ने नेहरु कॉलोनी पुलिस को लिखित शिकायत दी कि मंसाराम उनियाल पुत्र जगदीश प्रसाद उनियाल निवासी भैंसवॉड़र्सैन मालदेवता थाना राजपुर ने उन्हें उत्तराखंड विधानसभा में नौकरी लगाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए ठगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने जब जांच की तो जानकारी मिली कि मंसाराम द्वारा कई लोगों से लगभग 8 से 10 लाख रूपए विधानसभा उत्तराखंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे गए हैं। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को कई बार नोटिस भी भेजा लेकिन आरोपी पुलिस के सामने हाजिर नही हुआ। वहीं इसके बाद पुलिस ने आऱोपी के घर पर दबिश दी लेकिन अभियुक्त घर में नहीं मिला वो फरार था। पुलिस आरोपी का NBW माननीय न्यायालय से प्राप्त कर लगातार आरोपी की तलाश कर रही थीष वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। वहीं बीते दिन शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंसाराम उनियाल को वसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

मंसाराम उनियाल पुत्र जगदीश प्रसाद उनियाल निवासी भैंसवॉड़र्सैन, मालदेवता थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 33 वर्ष।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक  राज विक्रम सिंह, कांस्टेबल विजय औऱ गंभीर सिंह शामिल रहे।

Share This Article