Big News : भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार : नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, भाई समेत 4 गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार : नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, भाई समेत 4 गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Brother molested sister

Brother molested sister

एक बार फिर से देश में भाई बहन का रिश्ता शर्मसार हुआ। भाई ने बहन के साथ ऐसा काम किया जिससे कहा जा सकता है कि ऐसा भाई न ही हो तो अच्छा है। जी हां भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। दुष्कर्म की जानकारी परिवार को बादमें लगी। पुलिस से शिकायत की गई जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पादुकलां थाना क्षेत्र का है जहां भाई समेत चार लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पादुकलां थाना स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने जानकाी दी कि पीड़ित लड़की की उम्र 14 साल है। परिवार वालों को दुष्कर्म की जानकारी तब हुई जब लड़की को वो रविवार को अजमेर के एक अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पादुकलां थाना स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है। नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article