Big News : देहरादून से बड़ी खबर, महिला ने अपने घर को बनाया देह व्यापार का अड्डा, 5 गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून से बड़ी खबर, महिला ने अपने घर को बनाया देह व्यापार का अड्डा, 5 गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
5 Min Read
big sex racket

big sex racket

देहरादून : देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया और मौके से पर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 2 फोन जब्त किए हैं साथ ही 4000 रुपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ में संचालिका ने बताया कि पति की मौत के बाद ज्यादा पैसे कमाने की लालच में आकर उसने अपने घर को देह व्यापार का अड्डा बनाया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें की एसएसपी के निर्देश पर जिले में भर मेंं अपराधों पर लगाम लगाने और अनैतिक देह व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर आज सुबह मुखबिर की सूचना पर सेलाकुई पुलिस और एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने सैक्स रेकैट का भंडाफोड़ किया। आज सुबह 20 अगस्त की मध्य रात्रि में मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है और इस काम की सरगना पायल मित्तल और इस्तियाक उर्फ राज हैं।

तीन महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

इस सूचना पर वरिष्ट उप निरीक्षक आलोक गौड थाना सेलाकुई ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को अवगत कराया और संयुक्त टीम के साथ बांयाखाला चौहान वाली गली मे स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी जहां पर दो अलग अलग कमरों में तीन महिलाओं और दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

पति की मौत के बाद घर को बनाया देह व्यापार का अड्डा

पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है. अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला ने अपने मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया। महिला ने बताया कि कुछ महिलाओं और पुरुषो से भी संपर्क है जो अवैध व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। उक्त महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है और अभियुक्त इस्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने मे महिला का साथ देता है।

लड़कियों को देती थी 50%

संचालिका ने बताया कि वो इस काम के लिए महिलाओं औऱ लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50% देती थी और बाकी खुद रखती थी। मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्क को दिल्ली से एक लड़की प्रियंका सिंह को दिल्ली व तरन्नुम को सहारनपुर से बुलाया गया जिस पर आरोपियों को उक्त महिलाओं के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए आऱोपियों से दो मोबाइल फोन और अवैध सामग्री बरामदगी की गई है। सभी पर धारा 3/ 4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर अभियोग पंजीकृत किया गया।आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है

नाम पता अभियुक्त गण
1. पायल मित्तल पत्नी नवीन मित्तल निवासी चौहान वाली गली बाया खाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष सरगना
2. प्रियंका सिंह पुत्री सोहन सिंह निवासी 28/76 कस्तूरबा नगर थाना विवेक बिहार शहादरा दिल्ली उम्र 29 वर्ष
3. तरन्नुम पुत्री नसीम निवासी सिराज कालोनी निकट जमलरोड मदरसा थाना मंगे जनपद. सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष
4. इस्तियाक उर्फ राज पुत्र. निसार अहमद निवासी ग्राम ढाकी थाना सहसपुर जनपद देहरादून. उम्र 35 वर्ष

5. अक्षय वर्मा पुत्र. देवेश वर्मा निवासी खेखडा बडागांव थाना बागपत कोतवाली जनपद. बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम
1. व.उ.नि आलोक गौड थाना सेलाकुई
2. उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट
3. म.उ.नि. बबीता रावत
4. उप निरीक्षक मोहन सिंह ठाकुर AHTU
5. हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह AHTU
6. कानि0 307 मनवीर शाह AHTU
7-का0 1585 धरमेन्दर AHTU
8-महिला कांस्टेबल रैना रावत AHTU

Share This Article