Big News : देहरादून नगर निगम से बड़ी खबर : उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटव, सील - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून नगर निगम से बड़ी खबर : उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटव, सील

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinath

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 7 दिन में आए कोरोना के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं मंगलवार को बड़ी खबर देहरादून नगर निगम से है जहां उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद नगर निगम को दो दिन के लिए जनसामान्य के लिये बन्द कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। वहीं उप नगर आयुक्त के साथ काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी को आइसोलेशन में भेजने के साथ ही सभी का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है। बता दें कि मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी ने उप नगर आयुक्त के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव उप नगर आयुुक्त झंडारोहण के दौरान मौजूद रहे थे। सूत्रों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव उप नगर आयुक्त हाल ही में कुमाऊं गए थे इसलिए माना जा रहा है कि ये वहीं से कोरोना संक्रमित होकर आए हैं। अधिकारी की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Share This Article