Highlight : बड़ी खबर : सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस रोडवेज बस से टकराई, 5 की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस रोडवेज बस से टकराई, 5 की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
BAD NEWS FROM PUNJAB CONGRESS

BAD NEWS FROM PUNJAB CONGRESS

बुरी खबर पंजाब कांग्रेस से है जहां पंजाब के मोगा के गांव लोहारा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे 5 लोगों की मौत की खबर है। इसी के साथ 50 लोगों के घायल होने की खबर भी है। जानकारी मिली है कि अनुसार निजी बस में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान गांव लोहारा के पास पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस से निजी बस की टक्कर हो गई। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।चश्मदीदों के अनुसार, तेज रफ्तार से ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, नवजोत सिद्धू के ताजपोशी समारोह में जा रहे लोग जीरा हलके के कांग्रेस समर्थक थे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं बता दें कि इस हादसे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है और मृतकों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोगा से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी बस के माध्यम से चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह के लिए जा रहे थे। मिनी बस जनेर के निकट अचानक लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आई तो सामने से मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ मिनी बस की सीधी भिड़त हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों बसों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे औऱ दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के महज 30-40 मिनट के बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं। तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल लाना शुरू कर दिया था।

एसएमओ डा. सुखप्रीत बराड़ ने आपात संदेश देकर सभी चिकित्सकों को इमरजेंसी बुला लिया था। अस्पताल की ड्यूटी पर दूसरे विभागों में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ भी तत्काल इमरजेंसी पहुंचकर घायलों के उपचार में जुट गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सकों को सिविल अस्पताल में बुला लिया गया है। दोनों ही बसों में सवार 50 से ज्यादा लोग ज्यादा घायल हुए हैं।पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। पता चला है कि यह बस सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही थी। कांग्रेस के जिला उपायुक्त संदीप हंस ने कहा कि जो हादसा हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। गंभीर रूप से घायल दर्जनों लोगों को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। यातायात शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, पचास से साठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share This Article