Dehradun : उत्तराखंड में बड़े खतरे का अलर्ट : 13 और 14 फरवरी को हिमस्खलन की चेतावनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में बड़े खतरे का अलर्ट : 13 और 14 फरवरी को हिमस्खलन की चेतावनी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
AVALANCHE
प्रतीकात्मक

amit shahदेहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जहां बर्फबारी का तांडव देखने को मिला। वहीं अब एक बार फिर से उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसको देखते हुए शासन प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत उच्च पर्वतीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है।

इन दो दिनों में हिमस्खलन का अलर्ट

जी हां दैनिका जागरण की खबर के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 13 और 14 फरवरी को हिमस्खलन की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार 13 औऱ 14 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। मौसम विभाग ने कहा कि पर्वतीय इलाके में तापमान में वृद्धि की आशंका है औऱ तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जाहिर की है।

मार्च 2015 में पिथौरागढ़ में हुआ था हिमस्खलन

मौसम विभाग के अनुसार इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ के दूर होना है। इस समय ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और उसके आसपास साइक्लोनिक अवस्था में है, जो अफगानिस्तान की ओर बढ़ रहा है। अभी इसके उत्तर भारत पहुंचने में समय लगेगा। जिसके चलते यहां मौसम शुष्क होने लगा है। बता दें कि मार्च 2015 में पिथौरागढ़ स्थित सेना के कुमाऊं स्काउट्स की सियालेक सीमा चेकपोस्ट पर हिमस्खलन हो गया था जिसकी चपेट में दो जवान आ गए थे और एक अन्य लापता हो गया था। उस दौरान आठ जवानों में से पांच को सुरक्षित बचाया गया था।

जनता से अपील

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनता से अपील है कि वो मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और सतर्क रहे। कुछ भी महसूस होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

 

Share This Article