Big News : देवभूमि से था अटल जी का अटूट रिश्ता, दून में करते थे स्कूटर की सैर, पसंद थी मूंग की दाल-मैंगो शेक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देवभूमि से था अटल जी का अटूट रिश्ता, दून में करते थे स्कूटर की सैर, पसंद थी मूंग की दाल-मैंगो शेक

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Atal Bihari Bajpayee

Atal Bihari Bajpayee

देहरादून : अटल जी का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। आज अटल जी की है बदौलत उत्तराखंड को पृथक राज्य का दर्जा मिला। अटल सरकार के वक्त ही देश को 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड मिला। अटल जी की बदौलात उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिला था। अटल जी ने उस व्त उत्तराखंड की जनता को औद्योगिक पैकेज की सौगात भी दी थी। जानकारी के अनुसार उस दौरान अटल जी ने श्रीनगर, छाम, नैनीताल, मसूरी, देहरादून में जनसभाएं भी की थी। बता दें कि ये अटूट सच है कि अटल जी की बदौलत ही हमें 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड एक अलग राज्य के रुप में मिला।

अटल जी का था उत्तराखंड से अटूट रिश्ता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का उत्तराखंड अटूट नाता रहा। खासतौर पर देहरादून और मसूरी से। वो कई बार मसूरी आते जाते थे। दशकों की लंबी मांग के बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आया, तो इसमें अहम भूमिका अटल जी की थी।

देहरादून में अपने दोस्त के घर में रुकते थे अटल जी

जी हां आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी को पहाड़ों की रानी मसूरी बहुत आकर्षित करती थी। जब भी मौका मिलता तो अटल जी मसूरी आते और पहाड़ी की शांत वादियों में आत्ममंथन में समय गुजारते। देहरादून में उनके गहरे पारिवारिक मित्र नरेंद्र स्वरूप मित्तल रहते थे और जब भी वाजपेयी देहरादून आते थे तो उनके परिवार के साथ ही वक्त बिताते थे। बता दें कि आज भी मित्तल परिवार के पास तस्वीरों के रूप में उनकी यादें कैद हैं।

Atal Bihari Bajpayee

छोटा सा ब्रीफकेस भी खुद उठाते थे अटल जी, स्कूटर पर  करते थे सैर

बता दें कि अटल जी बेहद सरल व्यक्तित्व और ओजस्वी कंठ वाले नेता थे जिनके गुणगान आज भी उनके परिचित और राजनीति के लोग करते हैं। इतनी सादगी आज किसी में नहीं। अटल जी अपने सामान का छोटा सा ब्रीफकेस भी खुद उठाते थे। वे ट्रेन से आते-जाते थे। उनके ब्रीफकेस में एक धोती-कुर्ता, अंतर्वस्त्र, एक रुमाल और एक टूथब्रश होता था। जमीन से जुड़े हुए अटल जी दून की सड़कों पर अपने दोस्त नरेंद्र स्वरूप मित्तल के साथ 1975 मॉडल के स्कूटर पर सैर करते थे। बाद में जब नरेंद्र स्वरूप मित्तल ने फिएट कार ले ली तो वे अटल जी को उसमें भी घुमाया करते थे।

मैंगो शेक और उड़द की दाल थी बेहद पसंद

कहा जाता है कि जब भी अटल देहरादून मसूरी आते थे तो वो मैंगो शेक और उड़द की दाल खाते थे। उन्हें उड़द की दाल और मैंगो शेक बेहद पसंद था। और वो स्कूट भी जिसमे वो सैर करते थे।

Share This Article