National : छत्तीसगढ़ में 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा पिकअप वाहन, 15 आदिवासियों की मौत, 8 घायल   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

छत्तीसगढ़ में 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा पिकअप वाहन, 15 आदिवासियों की मौत, 8 घायल  

Renu Upreti
1 Min Read
15 tribals died after pickup overturned in Chhattisgarh
15 tribals died after pickup overturned in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कवर्धा एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दोपहर में एक पिकअप वाहन के पलटन से पंद्रह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि, ड्राइवर तेज रफ्तार में था और वो पिकअप में नियंत्रण खो बैठा और इसी वजह से वाहन 20 फीट गहरे गड्डे में जा गिरा। यह सड़क हादसा कुकदूर पुलिस स्टेशन एरिया में गांव बाहपानी के नजदीक हुआ है।

मृतकों में 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल

मृतकों में 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिस पिकअप वाहन में हादसा हुआ उसमें 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर अपने गांव लौट रहे थे।  

Share This Article