असम के नागांव जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। बताया जा रहा है यहां घटना उस समय हुई जब नाबालिग ट्यूशन से घर लौट रही थी। इस घटना को लेकर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। स्टूडेंट यूनियन ने बंद का आह्वान किया है।
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की ट्यूशन के लिए निकली तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। स्थानीय लोगों ने जब लड़की को बेहोशी की हालत में देखा तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए नागांव में ढिंग अस्पताल में भर्ती किया, जहां गैंगरेप की बात सामने आई है।
बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं स्टूडेंट यूनियन ने बंद का आह्वान किया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने क्या कहा?
उधर, घटना को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि जिन अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया है, उन्हें कानून नहीं छोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। उन्होनें घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।