National : Mumbai Boat Accident में 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Mumbai boat accident में 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान  

Renu Upreti
2 Min Read
13 people died in a boat accident near Gateway of India, 101 people were rescued

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज एलीफेंटा द्वीप जा रहे एक नीलकमल नामक यात्री जहाज से टकरा गया जिससे बड़ा हादसा हो गया। अभी तक इस हादसे में तीन नौसेना के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 101 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे के पीड़ितो को मुआजवा देने का ऐलान किया। उन्होनें कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद पीएम मोदी ने भी मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया

मुंबई हादसे में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। उन्होनें कहा कि मुंबई हार्बर के पास एक यात्री नाव और भारतीय नौसेना की क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होनें कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होनें अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि बचाव और राहत कार्य जल्दी सफल हों और जो लोग घायल हैं, वे जल्दी ठीक हो जाएं।

Share This Article