Entertainment : ऑस्कर 2024 में 12th फेल को मिली इंडिपेंडेंट एंट्री, विक्रांत मेस्सी ने दी जानकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऑस्कर 2024 में 12th फेल को मिली इंडिपेंडेंट एंट्री, विक्रांत मेस्सी ने दी जानकारी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
12th Fail Collection Day 3

अभिनेता विक्रांत मेस्सी की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से काफी तारीफें मिली।

फिल्म ने अपने बजट से दोगुना बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है। ऑस्कर 2024 में फिल्म को एंट्री मिली है। जिसकी जानकारी विक्रांत ने खुद दी है।

विक्रांत मेस्सी ने किया कन्फर्म

एक्टर विक्रांत मेस्सी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था की ऑस्कर 2024 में फिल्म 12th फेल को इंडिपेंडेंट एंट्री मिली है। इसके अलावा अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज को भी इंडिपेंडेंट एंट्री के रूप में भेजा गया है। भारत की तरफ से मलयाली फिल्म 2018 को ऑस्कर में ऑफिशियली एंट्री मिली है।

ऑफिशियल एंट्री से अलग है इंडिपेंडेंट एंट्री

जानकारी के लिए बता दें की हर देश की तरफ से ऑस्कर में दो तरीकों से फिल्में भेजी जाती है। एक ऑफिशियल एंट्री, जो फेडरेशन द्वारा तय की जाती है। तो वहीं दूसरी होती है इंडिपेंडेंट एंट्री, जब बिना फेडरेशन के कोई फिल्ममेकर अपनी डायरेक्ट की गई फिल्म भेजता है।

12th फेल ने की बजट से दोगुनी कमाई

फिल्म 12th फेल 20 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। फिल्म ने अब तक 55.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।फिल्म को विदु विनोद चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई एहम भूमिका में है। ये फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक पर आधारित है। ये बुक आईपीएस मनोज कुमार के जीवन पर लिखी गई है।

Share This Article