देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज 2 मई को प्रदेश में कुल 36 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 385 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी मिली कि प्रदेश में अभी तक कुल 2467 अभियोगों 12466 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 29959 वाहनों के चालान, 5819 वाहन सीज एवं 01.51 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।