Highlight : उत्तराखंड : 24 साल की युवती ने की आत्महत्या, घर में चल रही थी शादी की बात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : 24 साल की युवती ने की आत्महत्या, घर में चल रही थी शादी की बात

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
girl suiside

girl suiside

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित अम्बा विहार कालोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि युवती बीए फस्ट ईयर की छात्रा थी और उसकी शादी की बात चल रही थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार मृतका मूल रुप से अल्मोड़ा के भनोली निवासी है। मृतका के पिता अमर सिंह ने हाल ही में अम्बा विहार में मकान बनाया है। अमर सिंह और उनका बेटा इन दिनों गांव गये थे। घटना के समय मा-बेटी और भाभी घर पर थे। बीते दिन 24 वर्षीय गायत्री खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। वो शाम तक बाहर नहीं आई तो उसकी भाभी उसे कमरे में बुलाने गई तो नजारा देख हैरान रह गई। गायत्री का शव फंदे पर लटका हुआ था। भाभी ने तुरंत इसकी जानकारी परिवार और आस पड़ोस के लोगों को दी। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके कोई सुसाइड नोट नहीं मिली। जानकारी मिली है कि मृतका की शादी की बात चल रही थी।

Share This Article