Big News : अनलॉक-1 : बिन पास के किसी भी राज्य में जाएं, 8 जून से खुलेंगे मॉल, होटल्स और रेस्टोरेंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अनलॉक-1 : बिन पास के किसी भी राज्य में जाएं, 8 जून से खुलेंगे मॉल, होटल्स और रेस्टोरेंट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsलॉकडाउन को लेकर देश से बड़ी खबर है। देश में लॉकडाउन 1 महीने कर बढ़ा दिया गया लेकिन कई गतिविधियों में छूट दी गई है। बता दें कि देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। बड़ी खबर ये भी है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए पास की जरुरत नहीं होगी। बाकी ये राज्य सरकार के ऊपर है कि वो किसी अन्य राज्य के लोगों को आने की अनुमति देती है या नहीं। ये बाकी फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के ऊपर छोड़ा है।

वहीं रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी। शर्तों के साथ 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दे दी गई है। तो वहीं 8 जून से होटल्स और रेस्टोरेंट भी खोले जाने की इजाजत है। वहीं 8 जून से मॉल खोलने की इजाजत दे दी गई है।

स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है। स्कूल खोलने को लेकर फैसला तीसरे फेज में किया जाएगा। राज्य सरकारों की सलाह पर स्कूल खुलेंगे। गिनी चुनी गतिविधियों पर रोक रहेगी इंटरनेशनल हवाई सेवाओं पर रोक रहेगी, मेट्रों पर रोक रहेगी। थियेटर, बार, पब बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम बंद रहेंगे। स्कूलों पर जुलाई में फैसला होगा। सिनेमाघर खोलने पर जुलाई में फैसला होगा।

सार्वजनिक स्थानों में गुटका-तंबाकू खाना और थूकना बैन है। अगर ऐसा करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article